चयनित पटवारियों को जल्द नियुक्ति देगी MP सरकार

0
download (86)

चयनित पटवारियों को जल्द नियुक्ति देगी MP सरकार:भर्ती परीक्षा को क्लीन चिट; ग्रुप-2 और सब ग्रुप-4 के रिजल्ट भी घोषित होंगे———-मध्यप्रदेश सरकार पटवारी भर्ती परीक्षा के चयनित अभ्यर्थियों को जल्द नियुक्ति देगी। जांच आयोग ने परीक्षा को क्लीन चिट दे दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को पटवारी भर्ती परीक्षा के घोषित परिणाम के आधार पर ही नियुक्ति करने के आदेश दिए हैं। आदेश के मुताबिक होल्ड किए गए ग्रुप-2 और सब ग्रुप-4 के परिणाम भी जल्द घोषित होंगे।

पटवारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 30 जून 2023 में आया था। धांधली के आरोप लगे तो तत्कालीन शिवराज सरकार ने जांच होने तक नियुक्ति पर रोक लगाते हुए रिजल्ट होल्ड कर दिया था। 13 जुलाई 2023 की शाम शिवराज सिंह चौहान ने X पर लिखा था, ‘इस परीक्षा में एक सेंटर के रिजल्ट पर संदेह व्यक्त किया जा रहा है। लिहाजा इस परीक्षा के आधार पर की जाने वाली नियुक्तियां अभी रोक रहा हूं। सेंटर के रिजल्ट का पुनः परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्यवाही होगी।’

19 जुलाई 2023 में जांच के लिए आयोग गठित किया गया। जांच 8 महीने चली। जस्टिस राजेंद्र वर्मा ने जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *