...

संदेशखाली जाने से भाजपा महिला टीम को फिर रोका

0
download - 2024-02-23T191210.737 (1)

नाम-संपादक मर्सी सरकार….. स्थान-कोलकाता/नई दिल्ली….संदेशखाली जाने से भाजपा महिला टीम को फिर रोका———-पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के यौन शोषण का मामला गरमाया हुआ है। शुक्रवार (23 फरवरी) भाजपा की महिला टीम को एक बार फिर संदेशखाली जाने से पुलिस ने रोक दिया। इस टीम की अगुआई भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी कर रही हैं। डेलिगेशन और पुलिस के बीच बहस भी हुई। इसके बाद लॉकेट को हिरासत में ले लिया गया। इससे पहले 16 फरवरी को भी केंद्रीय मंत्री और महिला सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को संदेशखाली नहीं जाने दिया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के फरार नेता शाहजहां शेख पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। ED ने राशन घोटाले में बंगाल में 6 ठिकानों पर छापेमारी भी की है।

एक शख्स अरूप सोम के यहां भी ED की टीम पहुंची। अरूप पहले सरकारी नौकरी में था, अब मछली का धंधा करता है। इससे पहले 22 फरवरी (गुरुवार) को ED ने शाहजहां को नया समन जारी किया था। इसमें कहा था कि वह 29 फरवरी को जांच के लिए मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.