दिल्ली के मॉल में शख्स का मर्डर:झगड़ा होने पर रेस्तरां कर्मी ने चाकू मारा

0
download - 2024-02-23T220803.731

नाम-संपादक मर्सी सरकार….. स्थान-नई दिल्ली…..दिल्ली के मॉल में शख्स का मर्डर:झगड़ा होने पर रेस्तरां कर्मी ने चाकू मारा———-दिल्ली के पीतमपुरा मॉल में एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार (23 फरवरी) को बताया कि 23 साल के मृतक की पहचान जतिन के रूप में हुई है। वह अपना जन्मदिन मनाने मॉल के एक रेस्तरां में गया था। यहां रेस्तरां कर्मियों के साथ किसी मुद्दे पर लड़ाई के बाद उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

बताया जा रहा है कि जतिन और रेस्तरां स्टाफ के बीच बहस हुई। बहस बढ़ने पर रेस्तरां कर्मचारी ने जतिन के सीने में चाकू मार दिया। पुलिस ने घटना की सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद रेस्तरां मालिक और पांच अन्य लोगों पर FIR दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।

गलतफहमी की वजह से शुरू हुई बहस
बुद्ध विहार इलाके का रहने वाला जतिन बुधवार (21 फरवरी) को दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाने के लिए पीतमपुरा के वर्धमान मॉल स्थित एक रेस्तरां में गया था। इस दौरान रेस्तरां कर्मियों और जतिन के बीच बहसबाजी हो गई। झगड़ा बढ़ने पर रेस्तरां कर्मी ने चाकू मार दिया। उसके दो दोस्त (वरद और प्रशान) ने जब बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उन्हें भी चोटें आईं। सीने में चाकू लगने के बाद पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *