बदायूं डबल मर्डर का दूसरा आरोपी जावेद बरेली से गिरफ्तार

0
download - 2024-03-22T134119.143

नाम-संपादक मर्सी सरकार…..स्थान-बदायूं…..बदायूं डबल मर्डर का दूसरा आरोपी जावेद बरेली से गिरफ्तार———-बदायूं डबल मर्डर केस में 2 दिनों से फरार चल रहे आरोपी जावेद को पुलिस ने बरेली से अरेस्ट कर लिया है। वह बरेली से पीलीभीत के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में था। उसका एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें वो कह रहा है, ‘मैं सरेंडर करने बरेली आया हूं। मेरा हत्याकांड से कोई लेना-देना नहीं है, जो किया है, वो मेरे भाई ने किया है।’

पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। ​​​​जावेद और उसके भाई साजिद ने ​19 मार्च की शाम बदायूं की बाबा कॉलोनी में 2 सगे भाइयों की जानवर काटने वाले चाकू से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। बच्चों की उम्र 13 और 6 साल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *