दिल्ली में I.N.D.I.A की रैली

0

नाम-संपादक मर्सी सरकार…..स्थान- नई दिल्ली…..दिल्ली में I.N.D.I.A की रैली————लोकसभा चुनाव से पहले I.N.D.I.A. ब्लॉक के 27 दल रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में लोकतंत्र बचाओ रैली कर रहे हैं। राहुल और प्रियंका गांधी के अलावा शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव मंच पर मौजूद हैं। सोनिया गांधी रैली में देर से पहुंची। उन्होंने सुनीता केजरीवाल से हाथ मिलाया।

उनके साथ CPI(M) महासचिव सीताराम येचुरी, NCP-SCP प्रमुख शरद पवार, AAP नेता आतिशी, PDP चीफ महबूबा मुफ्ती और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी पहुंची हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *