Chanakya news india M.P/C.G//दिग्विजयसिंह का इस्तीफा कांग्रेस के लिए टेंशन

0
download (2)

दिग्विजय सिंह के फेक इस्तीफे के मामले में FIR, कांग्रेस ने BJP नेता हितेश वाजपेई पर लगाया था आरोप——पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कांग्रेस से फेक इस्तीफे के मामले में क्राइम ब्रांच भोपाल में FIR दर्ज कराई गई है। केस अज्ञात पर हुआ है। कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद रविवार दोपहर कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह का इस्तीफा सोशल मीडिया पर सामने आया था। दिग्विजय और पार्टी ने तुरंत इसका खंडन किया।

कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा और उपाध्यक्ष जेपी धनोपिया ने भाजपा प्रवक्ता डॉ. हितेश वाजपेई पर दिग्विजय सिंह की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से फर्जी इस्तीफा ट्वीट करने का आरोप लगाया था। कांग्रेस ने ये भी आरोप लगाया कि वाजपेयी ने दिग्विजय सिंह का फर्जी लेटरहेड बनाया और उनके फर्जी हस्ताक्षर भी किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *