...

शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित

0
Screenshot_20240406-014338.png

श्याेपुर 05.04.2024
शिक्षण संस्थाओं में अवकाश घोषित
ब्यूरोचीफ, नबी अहमद कुरैशी, श्योपुर मध्यप्रदेश
राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के समस्त शासकीय शिक्षण संस्थाओं में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव द्वारा जारी आदेशानुसार ग्रीष्मकालीन अवकाश 01 मई से 15 जून 2024 तक विद्यार्थियों के लिए और शिक्षकों के लिए 01 मई से 31 मई 2024 तक रहेगा। इसी प्रकार दशहरा अवकाश 11 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2024 तक विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए रहेगा। दीपावली अवकाश 29 अक्टूबर से 03 नवम्बर 2024 तक विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए। शीतकालीन अवकाश 31 दिसम्बर से 04 जनवरी 2025 तक विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए रहेगा तथा नवीन शैक्षणिक सत्र 2024-25 एक अप्रैल 2024 से प्रारंभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.