...

आज मनाया जायेगा ईदुलफितर का त्योहार 7 मस्जिदों में होगी नमाज़

0
Screenshot_20240411-005648.png

श्याेपुर 10.04.2024
आज मनाई जाएगा ईदुलफितर त्योहार, 7 मस्जिदों में होगी ईद की नमाज़
ब्यूरोचीफ, नबी अहमद कुरैशी, श्योपुर मध्यप्रदेश
रमजान माह के 30 रोजे पूरे होने की खुशी में दाऊदी बोहरा समाज ने मंगलवार को ईदुलफितर का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया। मंगलवार चांद नहीं दिखने के कारण मुस्लिम समाज द्वारा आज गुरुवार को ईदुलफितर का त्योहार मनाया जाएगा।
मुस्लिम सुन्नी समुदाय की ईद का त्यौहार चांद दिखाई देने पर मनाया जाता। शहर काजी अतीक उल्लाह कुरैशी ने बताया कि मंगलवार को चांद नहीं दिखा इसलिए ईदुलफितर की नमाज गुरुवार को पढ़ी जाएगी। शहर के सात मस्जिदों में ईद की नमाज अदा करने की सहमति बनाई गई। पुलिस प्रशासन को ईदगाह सहित चप्पे-चप्पे पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए।
बॉक्स:
कब कितने बजे होगी नमाज़
-मस्जिद खान सैयद किला सुबह 8:15 बजे
– मस्जिद बड़ा इमाम बाड़ा सुबह 8:15 बजे
– मस्जिद इस्लामपुरा बस स्टैंड सुबह 8:15 बजे
– जामा मस्जिद सब्जीमंडी सुबह 8:30 बजे
– मस्जिद आबू सैयद सलापुरा सुबह 8:30 बजे
– मस्जिद कुमेदान साहब सुबह 8:45 बजे
– ईदगाह में सुबह 9:00 बजे अदा होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.