आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत,चार घायल

0
IMG-20240413-WA0083.jpg

श्याेपुर 13.04.2024
आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत, चार घायल
– जंगल में बकरिया चराने गए थे बच्चे, धामिनी गांव की घटना।
ब्यूरोचीफ, नबी अहमद कुरैशी, श्योपुर मध्यप्रदेश
जंगल में बकरिया चराने गए बच्चों पर आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई, वहीं चार लोग घायल हो गए हैं। जिन्हे इलाज के लिए विजयपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना विजयपुर के धामिनी गांव में शनिवार की दोपहर हुई।
जानकारी के अनुसार धामिनी गांव में रोजाना की तरह शनिवार को जंगल में बकरिया चराने गए। तभी दोपहर के समय मौसम में गड़बड़ हो गया। बादलों की गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए बकरियां चरा रहे बच्चे पेड़ के नीचे छुप गए। तभी अचानक आकाशीय बिजली गि गई, जिससे इस हादसे में 12 वर्षीय संजय पुत्र रामहेत मोगिया और 8 वर्षीय धनराज पुत्र महेश मोंगिया की मौके पर ही मौत, जबकि 8 वर्षीय प्रधान पुत्र नरेश मोगिया, 6 वर्षीय गीताजंली पुत्री नरेश मोगिया, 4 वर्षीय छोटू नरेश मोगिया, 8 वर्षीय काजल पुत्री रामहेत मोगिया गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। बच्चों की मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में चीखपुकार मच गई। दोपहर लगभग 1 घंटे तक भारी बारिश के बीच करीब 3 बजे तेज आवाज के साथ गांव से सटी नदी के पास आसमानी गाज गिरी। सूचना प्राप्त होते ही विजयपुर थाना पुलिस ने मौके पर घटनास्थल पर पहुंच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *