...

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के घर ED की रेड

0
download (59)
https://youtu.be/tONNyDwDeTc
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के घर ED की रेड:पेपर लीक केस में डोटासरा से पूछताछ जारी; दौसा में कांग्रेस उम्मीदवार हुडला के घर भी छापे ========== राजस्थान में हुए पेपर लीक के मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने आज सुबह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के घर छापेमारी की है। सूत्रों के मुताबिक यह रेड राजस्थान में हुए पेपर लीक को लेकर हुई है। ED फिलहाल डोटासरा और उनके रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। ED की टीम डोटासरा के जयपुर के सरकारी आवास सहित सीकर स्थित निजी निवास पर भी पहुंची है। सूत्रों के मुताबिक जयपुर में 3 और सीकर में 2 जगह पर ED की रेड चल रही है। ईडी की टीम डोटासरा सहित उनके रिश्तेदारों के घर भी पहुंची है। पेपर लीक को लेकर आज ईडी ने पहली बार डोटासरा के घर पर छापेमारी की हैं। दिल्ली और जयपुर की ईडी की टीम के साथ में केंद्रीय सुरक्षा बल के अधिकारी भी मौजूद हैं। डोटासरा सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भी हैं। सूत्रों के मुताबिक गोविंद सिंह डोटासर उनके सीकर स्थित निवास पर मौजूद हैं। करीब साढ़े नौ बजे ईडी के अधिकारी उनके घर पर पहुंचे थे। पहले पोर्च में बैठकर ही उनसे पूछताछ की गई, इसके बाद घर में बने ऑफिस में पूछताछ के लिए ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.