...

मणिपुर में पुलिस कमांडो टीम पर फायरिंग, कई जवान घायल:SDOP की हत्या वाले एरिया में तैनाती के लिए जा रहे थे

0
photo_6190281023527434522_x

मणिपुर में मंगलवार (31 अक्टूबर) को पुलिस कमांडो की टीम पर फायरिंग हुई। सूत्रों के मुताबिक, इसमें कई जवानों के घायल होने की खबर है। टीम पर हमला उस वक्त हुआ, जब वो SDOP चिंगथाम आनंद कुमार की हत्या वाले एरिया में तैनाती के लिए जा रहे थे।

दरअसल, टेंग्नौपाल जिले के मोरेह इलाके में आज सुबह मोरेह के SDOP चिंगथाम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन पर कुकी-जो समुदाय के प्रभाव वाले इलाके के दौरे के दौरान हमला हुआ था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कमांडो टीम पर टेंग्नौपाल जिले से 10 किमी पहले हमला हुआ। वो मोरेह इलाके में बॉर्डर के पास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए जा रहे थे। हालांकि उन पर हमला किसने किया, इसकी अभी जानकारी नहीं है। सभी घायल जवानों को असम राइफल की टीम ने अस्पताल पहुंचा दिया है।

मणिपुर में घायल हुए जवानों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
मणिपुर में घायल हुए जवानों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस का आरोप- कुकी मिलिटेंट ने SDOP पर फायरिंग की
मोरेह के बॉर्डर एरिया में हुई फायरिंग को लेकर पुलिस ने बताया कि SDOP बॉर्डर टाउन में एक स्कूल में हेलिपैड के लिए जमीन की सफाई का काम देखने गए थे। उनके साथ स्टेट फोर्स और बीएसएफ के जवान भी थे। इसी दौरान कुकी मिलिटेंट ने उन पर स्नाइपर से हमला किया। SDOP को गोली लगने के बाद हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

दरअसल, कई हफ्तों से मोरेह के कुछ सिविल सोसाइटी संगठन सुरक्षाबलों को बॉर्डर टाउन इलाके से हटाने की मांग कर रहे थे। इसके बाद ऐसी घटना सामने आई है। इस बीच, जुमे को सार्वजनिक छुट्‌टी (पब्लिक हॉलिडे) घोषित करने वाले जॉइंट स्टूडेंट्स बॉडी के मेंबर्स पर एफआईआर दर्ज की गई है।

राज्य सरकार ने आनंद के परिजन को 50 लाख की सहायता राशि दी है। साथ ही मोरेह और आसपास के इलाकों में आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

मणिपुर में हिंसा के बाद से सुरक्षा बल लगातार छापेमारी कर रहे हैं। इस दौरान कई गिरफ्तारियां की गई हैं और हथियारों की जब्ती भी की जा रही है।
मणिपुर में हिंसा के बाद से सुरक्षा बल लगातार छापेमारी कर रहे हैं। इस दौरान कई गिरफ्तारियां की गई हैं और हथियारों की जब्ती भी की जा रही है।

सुरक्षा बलों ने इलाके से हथियार जब्त किए
सुरक्षा बलों ने सोमवार 30 अक्टूबर को इंफाल-ईस्ट और चुराचांदपुर में छापेमारी कर हथियार और विस्फोटक जब्त किए। सुरक्षा बलों को इलाके से 14 हथियार, 41 हैंड ग्रेनेड, 5 खाली कारतूस और 2 हैवी मोर्टार मिले हैं। इनमें दो 9 एमएम पिस्टल भी शामिल हैं।

साथ ही, असम राइफल्स और CRPF ने मिलिटेंट्स के 6 बंकरों को भी नष्ट कर दिया। सुरक्षा बलों ने इंफाल-वेस्ट से मनी एक्सटॉर्शन केस में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो प्रतिबंधित कांग्लेईपेक कम्युनिस्ट पार्टी का नेता है।

पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ हफ्तों में बॉर्डर एरिया से म्यांमार के 10 से ज्यादा नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर मैतेई समुदाय के खाली पड़े घरों से फर्नीचर चुराने और अवैध रूप से भारत में घुसने का आरोप है।

स्टूडेंट बॉडी ने बयान जारी कर कहा- हम सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों और स्कूलों में रविवार की जगह शुक्रवार की छुट्टी रखना चाहते हैं।
स्टूडेंट बॉडी ने बयान जारी कर कहा- हम सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों और स्कूलों में रविवार की जगह शुक्रवार की छुट्टी रखना चाहते हैं।

जुमे की छुट्टी की मांग करे रहे छात्रों पर केस
चुराचांदपुर के जॉइंट स्टूडेंट बॉडी (JBS) के मेंबर्स ने हाल ही में जुमे (शुक्रवार) को सरकारी दफ्तरों और शिक्षण संस्थानों में सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की थी।

26 अक्टूबर को स्टूडेंट बॉडी ने बयान में कहा था कि हम इस कठिन समय में भी अपनी रहने की जगह पर ठीक से पढ़ाई करना चाहते हैं। इसके लिए हमने एक रेजोल्यूशन अपनाया है। हम सभी सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों और स्कूलों में रविवार की जगह शुक्रवार की छुट्टी रखना चाहते हैं। स्टूडेंट बॉडी ने 18 अगस्त को एक रेजोल्यूशन एडॉप्ट किया था, जिसमें सभी ऑफिसों और शिक्षण संस्धानों में छुट्टी की बात थी।

27 अक्टूबर को राज्य के मुख्य सचिव विनीत जोशी ने स्टूडेंट बॉडी के इस नोटिस को अवैध करार दिया। उन्होंने कहा- इस तरह की घोषणा जानबूझकर की जा रही है। यह राज्य में अशांति फैलाने के लिए किया जा रहा है। जनता इन पर भरोसा न करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.