...
special report

special report

दिल्ली में कांग्रेस सांसद से चेन छीनी

DMK सांसद के साथ मॉर्निंग वॉक कर रही थीं

गृह मंत्री को लेटर लिखकर बोलीं- सदमे में हूं

दिल्ली में कांग्रेस सांसद सुधा रामकृष्णन से चेन छीनने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार सुबह 6 बजे तमिलनाडु भवन के पास की है।

वे DMK सांसद रजती के साथ सैर कर थीं, तभी जब स्कूटी पर सवार बदमाश ने घटना को अंजाम दिया।

चेन खींचने की वजह सांसद की गर्दन पर चोट आ गई है। दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सुधा ने सुधा ने लेटर लिखकर पुलिस, स्पीकर और गृह मंत्रालय को शिकायत की है। गृह मंत्री अमित शाह को लिखे लेटर में कहा, ‘मेरी चार से ज्यादा सॉवरेन (करीब 32 ग्राम) वजन की सोने की चेन खो गई और मैं इस आपराधिक हमले से बहुत सदमे में हूं।’

सुधा तमिलनाडु के मयिलादुथुराई से कांग्रेस की सांसद हैं। अभी संसद के मानसून सत्र में भाग लेने के लिए दिल्ली में हैं। चाणक्यपुरी में जहां उनसे चेन छीनी गई, वह इलाका दिल्ली के सबसे सुरक्षित जगहों में से एक माना जाता है। यहां कई दूतावास और राज्य सरकारों के आधिकारिक आवास हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.