...

MP में सीएम से ज्यादा धनवान कई मंत्री

0
images (2)

MP में सीएम से ज्यादा धनवान कई मंत्री:5 साल में हमारे मंत्रियों की इनकम 600% तक बढ़ी, आम आदमी की केवल 52%——मध्यप्रदेश के मंत्रियों ने विधानसभा चुनाव के नामांकन के साथ अपनी आय का ब्योरा दिया है। इसके मुताबिक बीते पांच साल में मंत्रियों की इनकम 600% तक बढ़ी है। जबकि आम आदमी की आमदनी में महज 52% का इजाफा हुआ है। भाजपा की ओर से 32 मंत्री चुनाव मैदान में हैं। पिछले पांच साल में इन मंत्रियों की संपत्ति में औसतन पौने पांच करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है। कुछ मंत्रियों की संपत्ति तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी ज्यादा बढ़ी है। नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह की संपत्ति 40 करोड़ रुपए से बढ़कर 84 करोड़ की हो गई है। वहीं, राजपरिवार से जुड़े बदनावर के राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के पास सबसे ज्यादा सोना-चांदी है। बमोरी प्रत्याशी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया और उनकी पत्नी के नाम पर चार लाइसेंसी शस्त्र हैं। इस दौरान गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की संपत्ति कम हुई है। यहां यह भी बता दें कि पांच साल पहले 2018-19 में प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय औसतन 92 हजार रुपए थी। यह अब बढ़कर 1.40 लाख रुपए हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.