...

चलती बस पर पहाड़ी से गिरा पत्थर 30 सवारियां बाल-बाल बची

0
shyopur

shyopur

चलती बस पर पहाड़ी से गिरा पत्थर 30 सवारियां बाल-बाल बची

शिमला में मलबे में दबी 4 गाड़ियां

चंडीगढ़-मनाली फोरलेन 10 घंटे बाद बहाल

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में रातभर तेज बारिश हुई। इससे जगह-जगह लैंडस्लाइड और पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं।

चंबा के चुराह में आज सुबह एक चलती प्राइवेट बस पर पहाड़ी से बड़ा पत्थर गिर गया।

छत्त को चीरते हुए पत्थर बस की दो व तीन नंबर सीट पर गिर गया। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। हादसे के वक्त बस में 30 यात्री सवार थे। सभी पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब बस चांजू से देवीकोठी जा रही थी।

वहीं चंडीगढ़-मनाली फोरलेन मंडी के जोगनी मोड़ और कैंची मोड़ के पास रातभर बंद रहा। आज सुबह 8.30 बजे करीब 10 घंटे बाद दोनों जगह सड़क को वन-वे बहाल कर दिया गया है।शिमला में ISBT में पांजड़ी घर के आंगन में देवदार का पेड़ गिरने से गाड़ी क्षतिग्रस्त
शिमला में 4 गाड़ियां मलबे में दबी

शिमला के अलग अलग क्षेत्रों में भी चार से ज्यादा गाड़ियां लैंडस्लाइड और पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुई हैं। कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है। ISBT के साथ पांजली में बड़ा पेड़ गाड़ी पर गिर गया। इससे गाड़ी और घर के गेट व आंगन को भी नुकसान पहुंचा है। टूटीकंडी, विकासनगर और शहर के कई क्षेत्रों में चार गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है।

बीते 24 घंटे के दौरान कांगड़ा के नगरोटा सूरिया में सबसे ज्यादा 180.2 मिलीमीटर बारिश हुई। गुलेड़ में 161.2, नादौन में 78.5, देहरा में 76.2, जोगेंद्रनगर में 74.0, कांगड़ा में 73.8 मिलीमीटर बादल बरसे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.