...
download (89)

15 अगस्त को PM का लालकिले से 12वां संबोधन:

इस बार सेना के शौर्य को समर्पित होगा मोदी का भाषण

इस बार भी कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी हो रही है।

79वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लालकिले की प्राचीर से लगातार 12वीं बार राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

सूत्रों की मानें तो PM अपने संबोधन से अंतरराष्ट्रीय बिरादरी को भारत का विजन देंगे। साथ ही, पूरा संबोधन सेना के शौर्य को समर्पित होगा। इसके अलावा, मोदी जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने के मामले में केंद्र के रोडमैप का ऐलान भी कर सकते हैं। इस बारे में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल सिफारिशें दे चुके हैं।

राज्य के दर्जे की बहाली की औपचारिक घोषणा के बाद विधायी और कार्यपालिका के स्तर पर तेजी से कदम बढ़ाए जा सकेंगे। सूत्रों के अनुसार राज्य का दर्जा बहाल करने के विधेयक में मौजूदा विधानसभा को राज्य विधानसभा के तौर पर आगे बढ़ाने का प्रावधान होगा।महिला कल्याण, किसानों से जुड़े ऐलान हो सकते हैं
मोदी हर साल अपने भाषण में ऐसे बड़े ऐलान करते हैं, जिनसे देश को दिशा मिले। मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया आदि का ऐलान भी स्वतंत्रता दिवस पर ही हुआ है।

इस बार 4 विषयों से संबंधित घोषणाएं हो सकती हैं…

सेना का शौर्य: इस बार का संबोधन ऑपरेशन सिंदूर सेना द्वारा दिखाए गए शौर्य को समर्पित होगा। मोदी आतंक के खिलाफ भारत की नई रणनीति अंतरराष्ट्रीय समुदाय को बताएंगे। पीएम इसके कूटनीतिक और राजनीतिक पहलू बताएंगे।
राजनीति: मोदी महिला कल्याण की नई योजना और किसान सम्मान निधि को लेकर भी बड़ा ऐलान कर सकते हैं। इसका रोडमैप तैयार है।
आत्मनिर्भर: सैन्य बलों के आधुनिकीकरण के लिए आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया के बारे में भी घोषणाएं हो सकती हैं।
अर्थव्यवस्था: मोदी भारत को तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने का रोडमैप भी दे सकते हैं, ताकि टैरिफ वॉर के बीच दुनिया हमारी ताकत महसूस करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.