...

द्वारकाधीश का केसरिया वस्त्रों से श्रृंगार किया गया

0
ayodhya

ayodhya

द्वारकाधीश का केसरिया वस्त्रों से श्रृंगार किया गया

गुजरात के द्वारका में जन्माष्टमी

रात 2.30 बजे तक होंगे भगवान के दर्शन

गुजरात की देवभूमि द्वारका में आज भगवान श्रीकृष्ण का 5252वां जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। जगत मंदिर को रोशनी से सजाया गया है। मुंबई के जेमिनी ग्रुप ने रिलायंस के सहयोग से यह सजावट की है।

रोशनी से जगमगाते मंदिर की झलक 10 किमी दूर से भी देखी जा सकती है।

भगवान का केसरिया वस्त्रों से श्रृंगार किया गया
सुबह 5 बजे भगवान द्वारकाधीश के उत्थापन दर्शन हुए। इसके बाद सुबह 6 बजे मंगला आरती हुई। जन्माष्टमी के मौके पर आज भगवान का केसरिया वस्त्रों से श्रृंगार किया गया है। भगवान के दर्शन के लिए सुबह 4 बजे से ही मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा थी।

लाखों श्रद्धालुओं के संभावित आगमन और प्रस्थान को ध्यान में रखते हुए, रेलवे विभाग ने जन्माष्टमी विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की है। इसके अलावा एसटी विभाग अतिरिक्त बसें भी चला रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगत मंदिर के बाहर एक स्वास्थ्य केंद्र भी बनाया गया है।द्वारका का जगत मंदिर द्वारकाधीश मंदिर गुजरात राज्य के द्वारका में गोमती नदी के तट पर स्थित है। इसे जगत मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। भगवान कृष्ण को समर्पित द्वारकाधीश मंदिर भारत के सबसे प्रमुख और भव्य मंदिर में से एक है। इसे रामेश्वरम, बद्रीनाथ और पुरी के बाद हिंदुओं के चार पवित्र तीर्थस्थलों में से एक माना जाता है। हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन करने आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.