...

मुंबई में बारिश का रेड अलर्ट,लैंडस्लाइड में 2 की मौत

0
special report

special report

मुंबई में बारिश का रेड अलर्ट,लैंडस्लाइड में 2 की मौत

घरों, रेलवे ट्रैक पर पानी भरा

बिहार के भागलपुर में बाढ़ से 6 लाख लोग प्रभावित

मुंबई में शुक्रवार रात से तेज बारिश हो रही है। विक्रोली इलाके में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक 213mm बारिश हुई है। यहां जनकल्याण सोसाइटी के वर्षा नगर इलाके में विक्रोली पार्क साइट में लैंडस्लाइड हुई।

घटना में 2 लोगों की मौत हुई है, 2 घायल हैं।

आज मुंबई समेत राज्य के 6 जिलों में तेज बारिश का रेड अलर्ट है। हार्बर लाइन पर रेलवे ट्रैक पानी में डूबा है। सायन, वाशी, नवी मुंबई समेत कई इलाकों में 2-4 फीट तक पानी भर गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलें।

दिल्ली में हुमायूं का मकबरा कैंपस में शुक्रवार शाम 4 बजे एक कमरे की छत गिर गई थी। 12 लोगों को रेस्क्यू किया गया था। इनमें से 6 की मौत हो गई, इनमें 3 पुरुष-3 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, दिल्ली में यमुना का जलस्तर 204.65 मीटर पहुंच गया, जो खतरे के निशान से ऊपर है।

बिहार में कोसी, सीमांचल और पूर्वी बिहार के जिलों में बाढ़ की स्थिति है। भागलपुर में 6 लाख लोग इससे प्रभावित हैं। गंगा-कोसी का जलस्तर बढ़ने से फरक्का बैराज के सभी 109 गेट खोले गए। राज्य में इस सीजन में अब तक 647mm बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 492 मिलीमीटर बारिश ही हुई है।विक्रोली पार्क साइट में घर पर लैंडस्लाइड हुई। इसके कारण 2 लोगों की मौत हो गई।
गोवा में रेड, MP-उत्तराखंड समेत 7 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने शनिवार को गोवा में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, MP-उत्तराखंड समेत 7 राज्यों में ऑरेंज और UP-छत्तीसगढ़ समेत 21 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.