...

आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, वृंदावन में 10 लाख भक्त

0
ayodhya

ayodhya

आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, वृंदावन में 10 लाख भक्त

बांके बिहारी मंदिर के बाहर लंबी कतारें

मथुरा में सोने से बनाए ठाकुर जी के वस्त्र

देशभर में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। मथुरा-वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम है। वृंदावन में 10 लाख भक्त मौजूद हैं।

बांके बिहारी मंदिर के बाहर दर्शन करने वालों की लंबी लाइनें लगी हैं।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर ठाकुरजी को अर्पित होने वाली पोशाक को 6 महीने में मथुरा के कारीगरों ने तैयार किया है। इसमें सोने-चांदी के तारों का इस्तेमाल किया गया है। कपड़े में इंद्रधनुष के 7 रंगों को रखा गया है।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की थीम पर सजाया गया है। जिस फूल बंगला में ठाकुरजी विराजे हैं, उसे सिंदूरी फूलों से सजाया गया है। ये फूल कोलकाता और बेंगलुरु से मंगाए गए हैं।जन्माष्टमी का त्योहार पूरे बिहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। पटना इस्कॉन में जन्माष्टमी को लेकर भव्य आयोजन किया गया है। 80 क्विंटल फूल से पूरे मंदिर परिसर को सजाया गया है। थाईलैंड, कोलकाता, बैंगलोर, बैंकॉक से फूल मंगाए गए हैं।

इस बार मंदिर की सजावट ‘वृंदावन’ थीम पर की गई है। भगवान का 251 चांदी के कलश और शंख से अभिषेक होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.