गयाजी में राहुल गांधी ने लिट्टी-बैंगन की भुजिया खाई,
special report
गयाजी में राहुल गांधी ने लिट्टी-बैंगन की भुजिया खाई,
बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’
घड़े का पानी पिया, थोड़ी देर में सभा
SIR सरल शब्दों में वोटर लिस्ट रिवीजन के खिलाफ ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दूसरे दिन राहुल गांधी का काफिला औरंगाबाद से गयाजी पहुंच गया है।
गयाजी के डबूर में काफिला लंच के लिए रुका।
खाने की थाली में रोटी, चावल, दाल, मिक्स वेज और पनीर की सब्जी जैसे कई व्यंजन थे, लेकिन राहुल गांधी ने बैंगन की भुजिया और लिट्टी खाई। मिनरल वाटर की जगह घड़े का पानी पिया। गयाजी से मंगवाई गई स्पेशल आइसक्रीम भी उनके लंच का हिस्सा रही। खाने के बाद करीब एक घंटे तक उन्होंने कैंप में आराम किया।
लगभग 4 बजे राहुल गांधी और तेजस्वी खलिश पार्क चॉक के लिए निकल गए। शाम साढ़े 6 बजे खलिश पार्क चौक में जनसभा होगी।
गयाजी में राहुल की यात्रा को लेकर युवाओं में क्रेज दिखा। लोग राहुल-तेजस्वी को देखने के लिए बसों की छत और पेड़ पर चढ़ गए। इस दौरान दोनों पार्टी के समर्थकों और पुलिस में हल्की धक्का-मुक्की भी हुई।
युवाओं का कहना है, ‘हमलोग राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को देखने आए हैं। उनसे उम्मीद है। बिहार में वैसे तो बस पेपर लीक हो रहा है।’
