...

सूरत में तिजोरी काटकर 20 करोड़ के हीरे चोरी

0
special report

special report

सूरत में तिजोरी काटकर 20 करोड़ के हीरे चोरी

चोर सीसीटीवी-डीवीआर भी ले गए

डीसीपी-एफएसएल की जांच में जुटी

गुजरात के सूरत में में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए डायमंड कंपनी की तिजोरी काटकर 20 करोड़ से ज्यादा के हीरे और नगदी चुरा लिए।

इतना ही नहीं, चोर अपने साथ सीसीटीवी और डीवीआर भी ले गए।
सोमवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी, एसीपी, सिटी क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची।

सीसीटीवी तोड़े और डीवीआर साथ ले गए
तस्करों ने न केवल हीरे और नकदी चुराई, बल्कि चोरी का कोई सबूत न रहे। इसके लिए कारखाने के सभी सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया और डीवीआर भी साथ ले गए। पुलिस कॉम्प्लेक्स और अन्य दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

3 दिनों से बंद था मार्केट
चोरों ने कापोद्रा के एक कॉम्पलेक्स में स्थित डीके एंड संस डायमंड कंपनी को निशाना बनाया। 15 अगस्त, जन्माष्टमी और इसके बाद रविवार के चलते कॉम्प्लेक्स और मार्केट तीन दिनों से बंद था। चोरी की वारदात इसी दौरान हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.