एल्विश पर सांप की तस्करी का आरोप

0
download - 2023-11-04T202908.738
https://youtu.be/H5cDyu3ZBaY

आरोप है कि एल्विश यादव फार्म हाउसों में जिंदा सांपों के साथ वीडियो शूट कराते हैं। रेव पार्टी करते हैं, जिसमें नशे के लिए सांप के जहर का भी यूज होता है। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को पकड़ा है। एल्विश की तलाश चल रही है। इनके कब्‍जे से 9 जहरीले सांप और 20 मिलीमीटर जहर बरामद हुआ है। इनमें 5 कोबरा, एक अजगर, दो दोमुंहे सांप और एक रैट स्‍नेक है। 22 साल का मुस्लिम युवक, जिसने 8वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी। एक प्राइवेट अस्पताल में वार्ड ब्वॉय का काम करता था। उसे ब्राउन शुगर की लत लग गई। शुरुआत में वह रोजाना दो सैशे ब्राउन शुगर इस्तेमाल करता था। धीरे-धीरे वह दिन में 4 से 5 सैशे लेने लगा। नशे के लिए उसने कफ सिरफ का भी इस्तेमाल शुरू कर दिया। इसके बावजूद उसे ज्यादा नशे की जरूरत महसूस होती रही।साल भर के अंदर उसने नशे के लिए स्नेक बाइट का इस्तेमाल शुरू कर दिया। उसने बताया कि एक बोतल में हरे रंग का सांप होता था। सांप के सिर पर टैप करने पर वो अंगूठे या जीभ में काट लेता था। एक स्नेक बाइट के 2500 रुपए लगते थे। सांप से कटवाने के बाद उसे धुंधला दिखने लगता था, बेहोशी छाने लगती थी और उत्तेजना बढ़ जाती थी। इसके बाद 18 से 20 घंटे के लिए वो गहरी नींद में जाता था। धीरे-धीरे सांप से कटवाने के बावजूद इसका असर घटने लगा और सिर्फ 10 से 12 घंटे तक सिमट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *