अहमदाबाद के स्कूल में 10वीं के छात्र की हत्या
special report
अहमदाबाद के स्कूल में 10वीं के छात्र की हत्या
8वीं क्लास के स्टूडेंट ने बॉक्स कटर से किया था हमला
दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी
गुजरात के अहमदाबाद में सेवेंथ डे स्कूल में 10वां के एक छात्र ने क्लास के एक स्टूडेंट की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात मंगलवार दोपहर की है।
घायल स्टूडेंट को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां देर शाम उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद स्कूल और आसपास के इलाके में तनाव का माहौल है।
युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने मणिनगर और आसपास के इलाकों में बंद का ऐलान किया है। इसके चलते पूरे मणिनगर, खोखरा, इसनपुर इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सेवेंथ डे स्कूल के बाहर भी पुलिस का पहरा है।
विरोध में सिंधी मार्केट बुधवार शाम से ही पूरी तरह से बंद है। आज मणिनगर, खोखरा, इसनपुर इलाकों के लगभग 200 स्कूल बंद में शामिल हुए हैं। वहीं, सेवेंथ डे स्कूल ने सुरक्षा कारणों से स्कूल को अगले कुछ दिनों तक बंद रखने का फैसला किया है।
दोनों स्टूडेंट के बीच थी पुरानी रंजिश
खोखरा पुलिस के मुताबि पुलिस जांच में पता चला है कि कुछ दिनों पहले इन स्टूडेंट्स के बीच कहासुनी हो गई थी। इसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपी छात्र ने मंगलवार को स्कूल की छुट्टी होते ही नयन सिंधी पर बॉक्स कटर से हमला कर दिया था।
आरोपी की चैट हुई वायरल
हत्या के बाद आरोपी छात्र की एक दोस्त से हुई चैट सामने आई है। चैट में सामने वाला साथी कहता है कि तूने चाकू मारा था। वो मर गया है। चाकू नहीं मारना चाहिए था। इस पर आरोपी स्टूडेंट ने जवाब दिया- छोड़ न, अब जो होएगा वो होएगा। इस पर सामने वाला साथी कहता है- अपना ध्यान रखना, तू अंडरग्राउंड हो जा और ये चैट डिलीट कर देना।
