विधायक बोले-अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री की गाड़ी ने उड़ाया

0
special report

special report

विधायक बोले-अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री की गाड़ी ने उड़ाया

पटना में ट्रक-ऑटो में टक्कर, 9 की मौत

सड़क पर लाशों को पकड़कर रोते रहे लोग

पटना में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है 4 लोग घायल हुए हैं एक्सीडेंट शनिवार सुबह शाहजहांपुर के दनियावां हिलसा स्टेट हाईवे-4 पर सिगरियावा स्टेशन के पास हुआ

ट्रक-ऑटो में हुई आमने-सामने की टक्कर में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 ने अस्पताल में दम तोड़ा। मरने वालों में 8 महिलाएं और ऑटो ड्राइवर शामिल हैं। मृतकों में मां-बेटी भी है।

दनियावां थाना अध्यक्ष ने बताया, मृतक नालंदा जिले के हिलसा के मलावा के रहने वाले थे। घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। सभी को इलाज के लिए PMCH भेजा गया है।

प्रत्यक्षदर्शी राजीव रंजन ने बताया, ‘सुबह 6 बजे के आसपास की घटना है। ट्रक वाले ने ऑटो को जोरदार टक्कर मारी। ऑटो से सभी गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। 8 से 9 लोगों की मौत हुई है। 4-5 घायल हैं।’

हादसा सीमेंट फैक्ट्री के पास हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक सीमेंट फैक्ट्री का ही था। हादसे के बाद ट्रक कंपनी के अंदर चला गया।

गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। मौके पर फैक्ट्री संचालक को बुलाने की मांग कर रहे हैं।ऑटो से रिस कर खून सड़क पर फैल गया।
ऑटो से बहकर सड़क पर फैल गया खून

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सड़क पर लाशें पड़ी थी, और उससे लिपटकर परिजन रोए जा रहे थे। को ई सिर पीट रहा, कोई छाती।

टक्कर के बाद ऑटो के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी से खून रिस कर सड़क पर फैल गया। सड़क किनारे कुछ महिलाओं की लाश पड़ी थी।

सड़क पर मृतकों के सामान, चप्पलें बिखरी पड़ी थीं। दुर्घटना को लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *