...

कर्नाटक धर्मस्थल केस- शिकायतकर्ता ही गिरफ्तार

0
special report

special report

कर्नाटक धर्मस्थल केस- शिकायतकर्ता ही गिरफ्तार

कहा था- लाशें जलाने-दफनाने को मजबूर किया

SIT बोली- बयान और दस्तावेज में फर्क

कर्नाटक के धर्मस्थल में कई शवों को दफनाने के केस में नया ट्विस्ट आया है राज्य सरकार की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने मामले के शिकायतकर्ता को ही गिरफ्तार किया है

उस पर झूठा बयान देने और गलत सबूत पेश करने का आरोप है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने 11 जुलाई को बेल्थंगडी मजिस्ट्रेट के सामने बयान दिया था और एक खोपड़ी व कुछ हड्डियां पेश की थीं। उसने दावा किया था कि यह अवशेष एक महिला के हैं, जिसका यौन शोषण हुआ था। लेकिन फॉरेंसिक रिपोर्ट में यह अवशेष एक पुरुष के पाए गए।

SIT के चीफ प्रणब मोहंती ने शिकायतकर्ता से शुक्रवार देर रात तक पूछताछ की। शनिवार सुबह उसे अरेस्ट किया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व सफाईकर्मी के बयान और दस्तावेजों में अंतर है। हालांकि टीम ने इस अंतर के बारे में जानकारी नहीं दी है।

गिरफ्तार शिकायतकर्ता मंदिर का पूर्व सफाई कर्मचारी था। इसी ने दो दशकों तक धर्मस्थल में कई हत्याओं, बलात्कार और शव दफनाने का आरोप लगाया था। उसकी पहचान सी एन चिन्नैया के रूप में हुई है। उसे फर्स्ट क्लास ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट विजयेंद्र की कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने SIT को चिन्नैया की 10 दिन की कस्टडी में भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.