...

पालघर में बिल्डिंग का हिस्सा गिरा 15 की मौत

0
special report

special report

पालघर में बिल्डिंग का हिस्सा गिरा 15 की मौत

हादसे के वक्त चौथी मंजिल पर बर्थडे पार्टी चल रही थी

मलबे में मेहमान भी दबे

महाराष्ट्र के विरार बिल्डिंग हादसे में करने वालों की संख्या 15 हो गई है। 4 मंजिला बिल्डिंग का एक हिस्सा मंगलवार देर रात गिर गया था। पालघर जिले के विरार इलाके के विजय नगर में 26 अगस्त की रात 12.05 बजे लगभग 50 फ्लैटों वाला चार मंजिला रमाबाई अपार्टमेंट का एक हिस्सा बगल में एक खाली पड़े मकान पर गिर गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के वक्त चौथी मंजिल पर एक साल की बच्ची की जन्मदिन की पार्टी चल रही थी, तभी इमारत के एक हिस्से में 12 फ्लैट ढह गए, जिससे वहां रहने वाले और मेहमान भी मलबे में दब गए। इस हादसे में बच्ची और उसकी मां की भी मौत हाे गई है।रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे के वक्त बिल्डिंग में इसी बच्ची की बर्थडे पार्टी चल रही थी।
लोगों की शिकायत पर बिल्डर गिरफ्तार

पालघर की जिला कलेक्टर डॉ. इंदु रानी जाखड़ ने गुरुवार सुबह पुष्टि की कि इस घटना में वह बच्ची भी शामिल है, जिसका जन्मदिन उस समय मनाया जा रहा था। घायल हुए और बचाए गए 9 लोगों का इलाज चल रहा है। टीमें मलबे की जांच कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि कोई और व्यक्ति फंसा तो नहीं है।

स्थानीय लोगों ने बिल्डर और अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों ने मांग की है कि जांच की जाए कि अनाधिकृत बिल्डिंग इतने सारे निवासियों को कैसे रहने दिया गया। वीवीएमसी की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को बिल्डर को गिरफ्तार कर लिया।

आस-पास की चॉल भी खाली कराए

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विवेकानंद कदम ने बताया कि 2012 में निर्मित रमाबाई अपार्टमेंट में 50 फ्लैट हैं और ढहे हुए हिस्से में 12 अपार्टमेंट थे। एहतियात के तौर पर, इमारत के आसपास की सभी चॉल खाली करा दी गई हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

वसई विरार नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त संजय हिरवाड़े ने कहा, “निवासियों का कहना है कि 2 लोग लापता हैं और उन्हें खोजने के लिए बचाव अभियान जारी है। प्रभावित परिवारों को चंदनसर समाजमंदिर में अस्थायी रूप से रखा गया है। उन्हें खाना, पानी, चिकित्सा सहायता और बाकी जरूरी सेवाएं दी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.