...

बेगूसराय से लेकर लखनऊ तक BJP कार्यकर्ताओं का बवाल

0
special report

special report

बेगूसराय से लेकर लखनऊ तक BJP कार्यकर्ताओं का बवाल

PM को गाली देने के मामले में नारेबाजी, हंगामा;

पटना में धरने पर बैठे सांसद-विधायक

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मंच से PM मोदी को गाली देने के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है।इसे लेकर दूसरे दिन भी बेगूसराय से लेकर लखनऊ तक बीजेपी नेताओं का प्रदर्शन जारी है।

बेगूसराय मे बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस दफ्तर में घुसकर प्रदर्शन किया। वहीं, पटना के गांधी में बीजेपी के सांसद, विधायक समेत कई बड़े नेता मौन धरने पर बैठे हैं।

लखनऊ में भी भाजपा के कार्यकर्ताओं का बवाल चल रहा है। वे राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए VVIP गेस्ट हाउस से कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे।

इधर, पटना में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के खिलाफ कई जगहों पर बड़े पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में राहुल और तेजस्वी पर PM मोदी और उनकी मां का अपमान करने का आरोप लगाया गया है।

वहीं इस मामले में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और कांग्रेस-राजद के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुजफ्फरपुर कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है। इस मामले की सुनवाई 11 सितंबर को होगी।PM मोदी को गाली देने के मामले में बेगूसराय में कांग्रेस दफ्तर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान दोनों पार्टी के कार्यकर्ता भिड़ गए।

बेगूसराय से लेकर लखनऊ तक BJP का प्रदर्शन
PM मोदी को गाली देने के मामले में बेगूसराय से लेकर लखनऊ तक प्रदर्शन चल रहा है। बीजेपी की महिला कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रही हैं। महिला कार्यकर्ताओं ने ‘राहुल गांधी माफी मांगो, इंडी गठबंधन मुर्दाबाद’ ‘देश के गद्दारों को, गोली मारो सालों को’ के जमकर नारे लगाए।पोस्टर में महिलाओं के लिए NDA के कामों को दर्शाया गया है।
पटना में राहुल-तेजस्वी के खिलाफ पोस्टर

पटना में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के खिलाफ कई जगहों पर बड़े पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर पर लिखा है, ‘राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से प्रधानमंत्री की दिवंगत मां का अपमान किया गया।

इसके साथ ही पोस्टर में महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा गया है।इसमें महिला पेंशन योजना, उज्जवला योजना और पुलिस विभाग में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाया गया।

पोस्टर में लिखा है-NDA सरकार लगातार महिलाओं के लिए काम कर रही है तो विपक्षी गठबंधन क्यों उनके सम्मान का अपमान कर रहा है।पटना साहिब से सांसद रविशंकार प्रसाद ने कहा, ‘हम लोग यहां सुबह से धरने पर बैठे हैं। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की सभा में प्रधानमंत्री की दिवंगत मां का अपमान किया गया। आप संविधान बचाने की झूठी बाते करते हैं, लेकिन आप संस्कार भूल गए क्या। देश में माताओं बहनों का अपमान नहीं होता है, और आपने तो दिवंगत मां का अपमान किया।बीजेपी-कांग्रेस के बीच झड़प के बाद निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पटना के सदाकत आश्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, “कांग्रेस के नेता, चाहें बिहार हो, उत्तर प्रदेश हो या पूरे देश के स्तर पर, सत्ता की बेचैनी में जिस तरह के असंवैधानिक शब्दों का उपयोग कर रहे हैं… वह इस बात को बता रहा है कि कांग्रेस का विनाश काल समीप आ गया है।मुजफ्फरपुर में राहुल-तेजस्वी के खिलाफ परिवाद दायर
वहीं इस मामले में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और कांग्रेस-राजद के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुजफ्फरपुर कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है। इस मामले की सुनवाई 11 सितंबर को होगी।

परिवाद दाखिल करने वाले वकील अनिल कुमार सिंह ने कहा, ‘यह घटना न केवल शर्मनाक है बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति के खिलाफ भी है।’

उन्होंने आरोप लगाया गया कि अब तक न तो राहुल गांधी और न ही तेजस्वी यादव ने इस घटना पर खेद प्रकट किया है। इससे यह स्पष्ट होता है कि दोनों नेताओं के उकसावे और साजिश के तहत ही उनके कार्यकर्ताओं ने इस तरह की अभद्र टिप्पणी की।29 अगस्त: पटना में चले बीजेपी-कांग्रेस के बीच चले लाठी-डंडे
दरभंगा में विपक्ष की सभा के दौरान जिस मंच से प्रधानमंत्री के लिए अपशब्द कहे गए। उस वक्त राहुल संग तेजस्वी, दीपांकर, मुकेश सहनी जैसे कई बड़े नेता मौजूद थे। किसी ने भी इस हरकत की निंदा नहीं की।

इसे लेकर बीजेपी ने शुक्रवार को बीजेपी विरोध में पटना के कुर्जी अस्पताल से मार्च निकाला। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। विवाद इतना बढ़ा की दोनों ओर से पत्थर बाजी होने लगी।

30 मिनट दोनों पार्टियों के समर्थकों के बीच एक दूसरे देख लेने की होड़ मची रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को जैसे तैसे शांत कराने की कोशिश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.