...

थाना सिरसिया पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म

0
special report

special report

थाना सिरसिया पुलिस द्वारा

नाबालिग बालिका के साथ

दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के कुशल निर्देशन एवं अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम तथा क्षेत्राधिकारी नगर भिनगा सतीश शर्मा के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय थाना सिरसिया के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

 

https://x.com/i/status/1979200202528489760

https://atoplay.com/video/e00bd619-5838-4031-b664-b36248a33804

 

https://x.com/i/status/1979200544083222553

https://www.facebook.com/reel/670956355710753/?s=fb_shorts_profile&stack_idx=0

अभियुक्त संदीप पासवान पुत्र राधेश्याम उर्फ नानकून निवासी घोलिया दाखिला शिवगढ़ खुर्द थाना सिरसिया, जनपद श्रावस्ती को करमैती थाना ललिया, जनपद बलरामपुर से गिरफ्तार किया गया।
थाना सिरसिया क्षेत्र निवासी वादी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के संबंध में अभियुक्त संदीप पासवान के विरुद्ध तहरीर दी गई थी।
इस आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 354/2025, धारा 137(2), बढ़ोतरी धारा 87, 65(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती में पंजीकृत किया गया था।
पुलिस टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया, वहीं पीड़िता को आवश्यक सहयोग हेतु वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है।
रिपोर्टर राघवेंद्र तिवारी
स्थान श्रावस्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.