...

एक्टर विजय ने करूर भगदड़ पीड़ितों को चेन्नई बुलाया

0
special report

special report

एक्टर विजय ने करूर भगदड़ पीड़ितों को चेन्नई बुलाया

37 पीड़ित परिवार पहुंचे

एक महीने पहले भगदड़ में मारे गए थे 41 लोग

तमिल एक्टर और तमिलगा वेत्रि कझगम (TVK) प्रमुख विजय करूर भगदड़ हादसे के पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात करेंगे।

https://www.facebook.com/reel/2248655998980878/?s=fb_shorts_profile&stack_idx=0

https://x.com/i/status/1982786566381560251

https://x.com/i/status/1982785571689779228

यह मुलाकात सोमवार को महाबलीपुरम के रिसॉर्ट में होगी। हादसे को आज ( 27 अक्टूबर) के दिन ठीक एक महीना पूरा हो गया है।

रिसॉर्ट में करीब 200 लोग पहुंच रहे हैं, इनमें 37 पीड़ित परिवार और कुछ घायल भी शामिल हैं। हर परिवार से चार से पांच सदस्य आए हैं। एक्टर विजय हर परिवार से अलग-अलग मुलाकात कर उनकी बात सुनेंगे।

मुलाकात क्लोज-डोर होगी। आम लोगों और मीडिया को जाने की अनुमति नहीं है। सिर्फ TVK के पदाधिकारी और बुलाए गए परिवारों के लोग ही होटल के अंदर मौजूद रहेंगे।

हादसे में 41 लोगों की मौत

27 सितंबर 2025 को करूर में विजय की रैली के दौरान मची भगदड़ में 41 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। तमिलनाडु पुलिस प्रमुख जी वेंकटारमन ने बताया कि विजय के कार्यक्रम में सात घंटे की देरी से आए। 10 हजार की क्षमता वाले मैदान में करीब 50 हजार लोग पहुंच गए थे। एक बच्ची के गुमने की खबर के बाद भीड़ बेकाबू हो गई थी। जिससे ये हादसा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.