तूफान मोन्था ओडिशा पहुंचा- समुद्र में ऊंची लहरें उठ रहीं
special report
तूफान मोन्था ओडिशा पहुंचा- समुद्र में ऊंची लहरें उठ रहीं
हवा की रफ्तार 100kmph
इससे पहले आंध्र प्रदेश में 5.30 घंटे लैंडफॉल चला
चक्रवात मोन्था आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के बाद बुधवार सुबह ओडिशा के गंजम में गोपालपुर बीच पर पहुंच गया है। गंजम के समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं
और हवा की रफ्तार 80-100kmph पहुंच गई है। IMD के मुताबिक लैंडफॉल के बावजूद अगले 6 घंटों तक तूफान का असर रहेगा।
ओडिशा के 8 जिले गंजम, गजपति, रायगढ़ा, कोरापुट, मलकानगिरी, कंधमाल, कालाहांडी और नबरंगपुर में मोन्था के चलते भारी बारिश और आंधी चल सकती है।
https://x.com/i/status/1983517788213006365
https://www.facebook.com/reel/671889749049441/?s=fb_shorts_profile&stack_idx=0
https://x.com/i/status/1983517797054611488′
राज्य सरकार ने 11 हजार लोगों को निकाला है। 30 हजार लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाने की तैयारी है। ODRF की 30 टीम और NDRF की 5 टीमों को तैनात किया गया है।5.30 घंटे चला लैंडफॉल प्रोसेस
मंगलवार रात में चक्रवात आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम तट से टकराया था। मंगलवार शाम 7.30 बजे से देर रात लगभग 1 बजे तक लगभग 5.30 घंटे लैंडफॉल चला। इस दौरान 90-100kmph की रफ्तार से हवा चली थी, जो कि 110kmph पहुंच गई।
मछलीपट्टनम में कई जगह पेड़ गिरे, समुद्र किनारे के मकान ढह गए। कई इलाकों में बिजली के तार टूट गए और पोल गिर गए। शहर की बिजली व्यवस्था ठप हो गई। कोनासीमा में घर पर पेड़ गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत हुई। एक दूसरी घटना में 2 अन्य लोग घायल हो गए।
