...

UP-मिर्जापुर में 6 महिलाओं की ट्रेन से कटकर मौत

0
shyopur

shyopur

UP-मिर्जापुर में 6 महिलाओं की ट्रेन से कटकर मौत

कार्तिक स्नान के लिए गंगा घाट जा रही थीं

ट्रैक पार करते समय हादसा यूपी के मिर्जापुर में

बुधवार को कालका एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर

6 महिलाओं की मौत हो गई। इनमें दो बहनें हैं।
हादसा सुबह 9:30 बजे चुनार रेलवे स्टेशन पर हुआ।

चोपन से पैसेंजर ट्रेन चुनार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर पहुंची थी। भीड़ अधिक होने की वजह से कुछ श्रद्धालु प्लेटफॉर्म पर न उतरकर दूसरी तरफ ट्रैक पर उतर गए।

https://x.com/i/status/1986032647479738871

https://www.facebook.com/reel/1122794390016038/?s=fb_shorts_profile&stack_idx=0

https://x.com/i/status/1986033314533417028

इसी दौरान दूसरे ट्रैक पर कालका एक्सप्रेस आ रही थी।

अचानक ट्रेन आते ही यात्री घबरा गए। पुरुष तेजी से प्लेटफॉर्म पर चढ़ गए, जबकि महिलाएं नहीं चढ़ पाईं और ट्रेन की चपेट में आ गईं। उनके शवों के टुकड़े करीब 50 मीटर तक ट्रैक पर बिखर गए। शवों को बैग में भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

रेलवे अफसरों ने बताया कि कालका एक्सप्रेस का चुनार में स्टॉपेज नहीं है, इसलिए ट्रेन की स्पीड तेज थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के कारण स्टेशन पर भारी भीड़ थी। हादसा इतनी तेजी से हुआ कि किसी को समझने का मौका ही नहीं मिला। जब ट्रेन गुजर गई, तब ट्रैक पर लाशें बिखरी नजर आईं।

कार्तिक पूर्णिमा के चलते स्टेशन पर भीड़ थी, इसके बावजूद प्लेटफॉर्म से ट्रेन को धीमी गति में नहीं गुजारा गया। गंगा घाट रेलवे स्टेशन से सिर्फ 2–3 किमी दूर है। मरने वालों में 5 महिलाएं मिर्जापुर की और एक सोनभद्र की रहने वाली थीं। इनकी पहचान सविता (28), साधना (15), शिवकुमारी (17), अंजू देवी (20), सुशीला देवी (60) और सोनभद्र निवासी कलावती देवी (50) के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक, हादसा इतना भीषण था कि शवों के टुकड़े ट्रैक पर करीब 50 मीटर तक बिखर गए। पुलिसकर्मियों ने शवों को पॉलिथीन और बैग में लपेटकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.