RJD कैंडिडेट ने दरोगा को धमकाया- यहीं आग लगा दूंगा
special report
RJD कैंडिडेट ने दरोगा को धमकाया- यहीं आग लगा दूंगा
CPM उम्मीदवार की गाड़ी पर हमला
1 बजे तक 42.31% वोटिंग
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज में 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग जारी है। शाम 6 बजे तक मतदान होगा। दोपहर 1 बजे तक 42.31% वोटिंग हुई है।
https://x.com/i/status/1986407674964287810
https://www.facebook.com/reel/890000697525293/?s=fb_shorts_profile&stack_idx=0
https://x.com/i/status/1986407873216479288
https://atoplay.com/video/03a59eca-29be-40a7-a597-8b497f7ad785
आज की 121 सीटों में 104 सीटों पर सीधा मुकाबला है, जबकि 17 सीटों पर त्रिकोणीय लड़ाई है। बिहार की 243 सीटों पर 2 फेज में चुनाव हो रहे हैं। 14 नंवबर को नतीजे आएंगे।
मनेर से आरजेडी प्रत्याशी भाई वीरेंद्र आईडी कार्ड मांगने पर भड़क गए। उन्होंने दरोगा को धमकाते हुए कहा- यहीं आग लगा दूंगा। राजद विधायक का कहना है कि प्रशासन को मतदाता पहचान पत्र चेक करने का अधिकार किसने दिया।
इधर, सारण के मांझी सीट से सीपीआई प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार की गाड़ी पर हमला हुआ है। पटना में नाक में ऑक्सीजन पाइप लगाकर महिला वोटर बूथ पर पहुंची, लेकिन वोटर लिस्ट में उनका नाम नहीं है। नाराज महिला आयोग के ऑफिस पहुंची है।छपरा में 150 वोटर के नाम लिस्ट से गायबः छपरा विधानसभा के ब्रह्मपुर मोहल्ले के 150 लोगों का नाम वोटर लिस्ट से गायब है। इसे लेकर, लोगों में आक्रोश हैं। वोटर्स इसे साजिश बता रहे हैं।
पहले फेज में 10 हॉट सीटः जिसमें तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, अनंत सिंह समेत कई बड़े चेहरों की साख दांव पर है।
संवेदनशील बूथों पर 5 बजे तक वोटिंगः सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, तारापुर (मुंगेर जिला) और जमालपुर में सुरक्षा कारणों से मतदान का समय शाम 5 बजे तक सीमित कर दिया गया।
पीठासीन अधिकारी की तबीयत बिगड़ीः फतुहा विधानसभा के हाजीपुर गांव स्थित बूथ संख्या 254 पर तैनात पीठासीन अधिकारी की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिरासत में 4 BJP कार्यकर्ताः बिहारशरीफ में मतदान के दौरान पुलिस ने 4 बीजेपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि ये लोग वार्ड 16 में बूथ संख्या 226 से 232 के पास पर्ची बांट रहे थे।
वोटिंग देखने 7 देशों से 16 डेलिगेशन टीम पहुंचींः वोटिंग प्रोसेस देखने के लिए 7 देशों से 16 डेलिगेट्स की टीम बिहार पहुंची है। इनमें इंडोनेशिया, कोलंबिया, फिलीपींस, फ्रांस, बेल्जियम, दक्षिण अफ्रीका और थाईलैंड के प्रतिनिधि आए हैं।
