...

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर चाकू लेकर दौड़ा युवक:

0
special report

special report

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर चाकू लेकर दौड़ा युवक

टैक्सी ड्राइवर पर हमला करने की कोशिश की

CISF जवानों ने गिराकर चाकू छीना

सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक अचानक चाकू लेकर दौड़ पड़ा और टैक्सी ड्राइवर पर हमला करने की कोशिश की

घटना टर्मिनल-1 के बाहर टैक्सी स्टैंड के पास हुई, जहां बड़ी संख्या में यात्री और ड्राइवर मौजूद थे। चाकू हाथ में लिए युवक को अचानक दौड़ता देख वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे।

https://www.facebook.com/reel/1354626029547938/?s=fb_shorts_profile&stack_idx=0

 

https://atoplay.com/video/9d85b7fb-da6e-42ee-8fa6-ff39d70db879

 

हमले का लक्ष्य बने टैक्सी ड्राइवर ने तुरंत दूरी बनाकर खुद को बचाया। इसी दौरान CISF के दो जवानों ने स्थिति को भांपते हुए बिना देर किए युवक को रोकने की कोशिश की। युवक कुछ सेकंड तक भागने की कोशिश करता रहा, लेकिन CISF कर्मियों ने उसे जमीन पर गिराकर काबू में कर लिया और उसके हाथ से चाकू छीन लिया। पूरा घटनाक्रम कुछ ही मिनटों में समाप्त हो गया, जिससे किसी बड़े हादसे को टाला जा सका।

गिरफ्तार किए गए युवक को CISF ने एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है कि वह एयरपोर्ट पर चाकू लेकर क्यों आया और टैक्सी ड्राइवर पर हमले की उसकी क्या मंशा थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक मानसिक तनाव में बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस अभी सभी एंगल से जांच कर रही है।

घटना के बाद एयरपोर्ट परिसर में कुछ समय के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई। यात्रियों की आवाजाही प्रभावित नहीं हुई, क्योंकि CISF ने तेजी से स्थिति को कंट्रोल कर लिया। एयरपोर्ट अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे किसी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।

इस घटना ने एक बार फिर दिखा दिया कि एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील स्थानों पर CISF की फुर्ती और सतर्कता कितनी महत्वपूर्ण है। समय रहते कार्रवाई न होती तो मामला गंभीर हो सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.