...

मंडला जिले में अब तक 25.67 प्रतिशत हुआ मतदान

0
images

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। मंडला जिले में 11 बजे तक 25.67 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें बिछिया में 27.33, निवास में 23.20 और मंडला में 26.50 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इस दौरान मंडला कलेक्टर डॉ. सालोनी सिडाना और एसपी रजत सकलेचा ने सुबह-सुबह मतदान किया।

जिले में 945 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिसमें 55 संवेदनशील है। इन 55 मतदान केंद्रों में 3 बजे तक मतदान होगा। मंडला जिले की 3 विधानसभा सीटों में इस बार कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। लेकिन बिछिया और निवास में गोंगपा भी दम दिखा रही है।

कुल विधानसभा सीट – 3

  • (105 बिछिया, 106 निवास एवं 107 मंडला)

पोलिंग बूथ- 945

  • (बिछिया- 304, निवास 321 एवं मंडला 320)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.