...

गरियाबंद जिले की 2 विधानसभा सीटों पर 17 उम्मीदवार

0

गरियाबंद की 2 विधानसभा सीटों के 573 मतदान केंद्रों में मतदान जारी है। भाजपा प्रत्याशी गोवर्धन मांझी मतदान करने पहुंचे, जहां मतदान केंद्र के बाहर पीठासीन अधिकारी ने प्रवेश से रोक लिया था। आधार कार्ड की मांग करते रहे। इसके बाद दूसरा परिचय पत्र दिखाने के बाद ही अंदर जाने दिया गया।

सुबह 11 बजे तक मतदान की स्थिति

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 54 राजिम में 18.6% वोटिंग विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 55 बिंद्रानवागढ़ में 18.8% वोटिंग

9 बजे तक गरियाबंद में सबसे ज्यादा 10.50 प्रतिशत है। गरियाबंद के बिंद्रानवागढ़ के 9 मतदान केन्द्रों 75-कामरभौदी, 77-आमामोरा, 78-ओढ़, 90-बड़े गोबरा, 114-गंवरगांव, 118-गरीबा, 120-नागेश, 121-साहबीनकछार और 122-कोदोमाली में सुबह 7 बजे से मतदान शुरु हो गया है। 3 बजे तक वोटिंग होगी।

गरियाबंद में दो विधानसभा राजिम और बिंद्रानवागढ़ है। इनमें 573 मतदान केंद्र हैं। कुल 4 लाख 54 हजार 559 मतदाता हैं। आमामोरा, ओढ़ जैसे 9 मतदान केंद्र अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं। कड़ी सुरक्षा में संवेदनशील मतदान केंद्रों सुबह 7 बजे से मतदान जारी है।

गरियाबंद के बिंद्रानवागढ़ में मतदान शुरू।
गरियाबंद के बिंद्रानवागढ़ में मतदान शुरू।

गरियाबंद जिले में दो विधानसभा राजिम और बिंद्रानवागढ़ है। यहां सुबह 8.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक मतदान होगा। दोनों विधानसभा मिलाकर जिले में कुल 573 मतदान केंद्र हैं। वहीं जिले में कुल 4 लाख 54 हजार 559 मतदाता हैं। 15 हजार 739 मतदाताओं की वृद्धि हुई है।प्रशासन ने बिंद्रानवागढ़ के 9 सवेदनशील मतदान केंद्र में पोलिंग पार्टियों को प्राथमिकता से रवाना करना शुरू के दिया है।

बिंद्रानवागढ़ में मतदान शुरु।
बिंद्रानवागढ़ में मतदान शुरु।

बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 9 मतदान केन्द्रों 75-कामरभौदी, 77-आमामोरा, 78-ओढ़, 90-बड़े गोबरा, 114-गंवरगांव, 118-गरीबा, 120-नागेश, 121-साहबीनकछार एवं 122-कोदोमाली के लिए मतदान प्रातः 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे के बीच आयोजित की जायेगी।

गरियाबंद जिले में नामांकन वापसी के बाद चुनावी तस्वीर बिल्कुल साफ हो गई है। जिले के दो विधानसभा सीटों में कुल 17 उम्मीदवार है। जिसमें राजिम विधानसभा में 11 और बिंद्रानवागढ़ में 6 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।राजिम में कांग्रेस के अमितेश शुक्ल का मुकाबला भाजपा के रोहित साहू के साथ होगा।

इस सीट में आप ने किसान नेता तेज राम विद्रोही को अपना प्रत्याशी बनाया है। जोगी कांग्रेस भूनेश्वर निषाद को प्रत्याशी बनाया है। बसपा, गोगपा, सीपीएम, लोकपा समेत 9 राजनीतिक दल और 2 निर्दलीय मैदान में है।

बिंद्रानवागढ़ में भाजपा से बगावत कर आप से अधिकृत प्रत्याशी बने भागीरथी मांझी के नाम वापसी के बाद अब मुकाबला भाजपा के गोवर्धन मांझी और कांग्रेस के जनक ध्रुव के बीच होगा। इस सीट में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से जीवन लाल ध्रुव, गोंगपा से टीकम नागवंशी, कम्युनिष्ट पार्टी से युवराज नेताम और निर्दलीय के रूप में कोकड़ी के पूर्व जनपद सदस्य उत्तम मरकाम मैदान में है।

राजिम विधानसभा में कितने मतदाता ?

जिला : गरियाबंद विधानसभा सीट : राजिम
2023 में कुल मतदाता 228132
पुरुष मतदाता 112066
महिला मतदाता 116048
थर्ड जेंडर 18
2018 में कुल मतदाता 211977
पुरुष मतदाता 105047
महिला मतदाता 106927
थर्ड जेंडर 3
2018 में मतदान 82.86

राजिम विधानसभा से 11 उम्मीदवार मैदान में

क्रमांक प्रत्याशी पार्टी
1. अमितेश शुक्ल इंडियन नेशनल कांग्रेस
2. रोहित साहू भाजपा
3. तेज राम विद्रोही आप
4. भुनेश्वर निषाद जेसीसी
5. हिरेंद्र कुमार धृतलहरे बसपा
6. आशिया खान गोगपा
7. देव करण साहू जोहार छत्तीसगढ पार्टी
8. रोशन देवांगन लोकपा
9. संतोष कुमार साहू भारतीय शक्ति चेतना
10. गणेश सोनी निर्दलीय
11. संतोष ध्रुव निर्दलीय

बिंद्रानवागढ़ विधानसभा में कितने मतदाता ?

जिला : गरियाबंद विधानसभा सीट : बिंद्रानवागढ़
2023 में कुल मतदाता 226427
पुरुष मतदाता 111227
महिला मतदाता 115196
थर्ड जेंडर 4
2018 में कुल मतदाता 210682
पुरुष मतदाता 103834
महिला मतदाता 106841
थर्ड जेंडर 7
2018 में मतदान 85.74

बिंद्रानवागढ़ विधानसभा में 6 प्रत्याशी

क्रमांक प्रत्याशी पार्टी
1. गोवर्धन सिंह मांझी भाजपा
2. जनक ध्रुव कांग्रेस
3. जीवन लाल ध्रुव भारतीय शक्ति चेतना पार्टी
4. टीकम नागवंशी गोगपा
5. युवराज नेताम माकपा
6. उत्तम मरकाम निर्दलीय

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.