...

मुरैना में मतदान के बीच गोलियां चलीं, पथराव

0
images

मध्यप्रदेश विधानसभा की सभी 230 सीटों पर शुक्रवार को मतदान हो रहा है। हिंसा की खबरें भी सामने आने लगी हैं। हाई प्रोफाइल सीट दिमनी विधानसभा (मुरैना) में गोलियां चल गईं। पथराव भी हुआ। एक युवक गंभीर घायल हुआ है। तीन से चार लोगों के भी घायल होने की सूचना है।

दैनिक भास्कर मुरैना के मिरघान गांव पहुंचा। यहां सुबह पोलिंग बूथ 146 और 147 पर जबरदस्त हंगामा हुआ। मतदाताओं को रोकने-टोकने पर दो पक्षों में पथराव हुआ। घायल हालत में प्रिंस तोमर नाम के युवक को अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि उसे छर्रे लगे हैं। पुलिस फोर्स ने पोलिंग बूथ से लोगों को खदेड़कर स्थिति को संभाला।

ग्रामीणों का आरोप है कि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के इशारे पर गुंडागर्दी हो रही है। वे किसी भी तरह जीतना चाह रहे हैं। शासन निरंकुश हो चुका है। पोलिंग बूथ तक पहुंचने नहीं दिया जा रहा। हम जैसे-तैसे वोट डालने गए भी तो पीटा गया। कपड़े तक फाड़ दिए गए। दिमनी से केंद्रीय मंत्री और BJP प्रत्याशी नरेंद्र सिंह तोमर चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस से रवींद्र तोमर उनके मुकाबले में हैं।

पुलिस बोली- फायरिंग नहीं हुई

पुलिस फायरिंग की बात से इनकार कर रही है। ADM सीबी प्रसाद ने कहा कि फायरिंग नहीं हुई है। वोट सभी डाल रहे हैं। पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से एक्टिव है। कोई किसी को वोट डालने से नहीं रोक सकता। SP शैलेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों तरफ के घरों के बीच किसी बात को लेकर कुछ विवाद है। अनावश्यक तरीके से माहौल खराब करने की कोशिश कुछ लोगों के द्वारा की गई। हम जब यहां आए, तब यहां कुछ लोग खड़े थे जो हमें देखकर भाग गए। यहां घरों की सर्च भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.