...

महासमुंद में 11 बजे तक 22 प्रतिशत मतदान

0
images (2)

महासमुंद जिले की चारों विधानसभा खल्लारी, सरायपाली, बसना और महासमुंद में शुक्रवार 17 नवंबर को सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है, जो कि शाम 5 बजे तक चलेगी। 3 दिसंबर को इसके नतीजे आएंगे। कुल 53 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जिले में 1079 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 11 बजे तक 22 प्रतिशत मतदान हुआ है।

बसना विधानसभा के ग्राम पंचायत सपोस के मतदान केंद्र पर एक अलग नजारा दिखा। यहां स्काउट गाइड के मतदाता मित्रों ने वोट देने आए महिला-पुरुषों का आरती और तिलक लगाकर स्वागत किया। इस व्यवस्था से ग्रामीण काफी उत्साहित दिखे और मतदान करने के लिए उत्साह के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे। आदर्श मतदान केंद्रों को बुनियादी सुविधाओं के साथ आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

महासमुंद विधानसभा के ग्राम पंचायत मचेबा के शासकीय प्राथमिक शाला स्थित पोलिंग बूथ क्रमांक 246 में EVM खराब हुआ है। आधे घंटे तक मतदान प्रभावित रहा।

11 बजे तक 22 प्रतिशत मतदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.