...

200 सीटों में से कांग्रेस ने 156 और भाजपा ने 184 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए

0
download - 2023-11-08T084919.449

राजस्थान में चुनाव रोचक मोड़ पर है। 200 सीटों में से कांग्रेस ने 156 और भाजपा ने 184 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। कांग्रेस गहलोत सरकार की लोकलुभावन योजनाओं को लेकर चुनाव लड़ रही है। भाजपा पीएम मोदी के चेहरे के साथ पेपरलीक जैसे मुद्दों पर चुनाव मैदान में है। राजस्थान के सभी बड़े नेताओं को टिकट मिल चुके हैं। कांग्रेस से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा टिकट मिलने के बाद मैदान में जुट गए हैं। भाजपा से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़ और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने भी ताल ठोंक दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.