शहडोल जिले में अब तक 30.69% मतदान

0

मतदान करने के लिए लोग सुबह से ही मतदान केंद्रों में पहुंच रहे हैं। शहडोल जिले के अधिकांश मतदान केंद्र में वोटरों की कतार लगी है। जिले में अब तक 30.69% मतदान हो चुका है।

इससे पहले सुबह नौ बजे 13.5% मतदान हुआ। जैतपुर विधानसभा के गिरवा में 4 घंटे बाद मतदान शुरू हुआ। यहां जमीन पर अवैध कब्जा के कारण ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया था। बुढ़ार तहसीलदार ने ग्रामीणों को लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने मतदान शुरू किया। ग्रामीणों को मनाने के लिए प्रशासन को 3 घंटे मशक्कत करनी पड़ी।

सुबह 11 बजे तक मतदान का प्रतिशत

विस सीट मतदान प्रतिशत
जैतपुर 32.44%
ब्यौहारी 30.77%
जयसिंहनगर 28.93%

मालया में 5 घंटे बाद भी नहीं डाले वोट

शहडोल जिले की जैतपुर विधानसभा क्षेत्र में के बूथ क्रमांक 29 मालया लोगों ने वोटिंग का बहिष्कार कर दिया। सुबह 12 बजे तक यहां सिर्फ 4 कर्मचारियों ने मतदान किया है। इस बूथ पर 533 मातदाता हैं। ग्रामीण सड़क की मांग को लेकर चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं। चार घंटे से अफसर उन्हें मना रहे हैं।

जैतपुर विधानसभा के नगपुरा में लोगों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। यहां मतदान केंद्र 10 में सुबह नौ बजे तक एक भी वोट नहीं डाला गया। यहां की रोड नहीं बनने के कारण ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। सूचना मिलने पर निर्वाचन अधिकारियों की टीम नगपुरा के लिए रवाना हो गई है।

ब्यौहारी विधानसभा के मतदान केंद्र क्रमांक 62 में भी ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। वे सड़क, बिजली और पानी की समस्या को लेकर आक्रोशित हैं। अधिकारियों का दल मतदान केंद्र के लिए रवाना हुआ है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *