बुजुर्ग कार्यकर्ता को देखकर सभा में भावुक हुए मोदी

0

बुजुर्ग कार्यकर्ता को देखकर सभा में भावुक हुए मोदी ———– राजस्थान में आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। पीएम नरेंद्र मोदी ने राजसमंद के देवगढ़ में जनसभा को संबोधित कर कहा कि जबसे मैंने मर्दों का प्रदेश वाला बयान सुना है, मैं अपना गुस्सा काबू नहीं कर पा रहा हूं। राजस्थान में गुर्जरों का जितना अपमान कांग्रेस ने किया है, वह किसी ने नहीं किया। राजेश पायलट के बेटे के लिए गद्दार, नकारा, निकम्मा जैसे शब्द उपयोग किए गए।

माेदी ने कहा कि एक गुर्जर समाज का बेटा राजनीति में जगह बनाने के लिए संघर्ष करता है, जान लगाता है और सत्ता मिलने के बाद शाही परिवार की शह पर उसे दूध से मक्खी की तरह निकाल कर फेंक दिया जाता है। राजेश पायलट के साथ भी यही किया और उनके बेटे के साथ भी यही कर रहे हैं। मैं यहां बैठकर बुजुर्ग कार्यकर्ता देरासरिया को देखकर नमन करता हूं और उन्हें देखिए।

सभा को संबोधित करते हुए मोदी भावुक हो गए। उन्होंने भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता धर्मचंद देरासरिया का नाम लेते हुए कहा कि 60 साल भाजपा के लिए खपाने वाले देरासरिया कार्यकर्ता के रूप में बैठे हैं। पूरे चुनावी अभियान को उनके आशीर्वाद से चार चांद लग गए हैं। 95 साल के देरासरिया 2008 में विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। गुरुवार को भी स्वास्थ्य सही नहीं होने के बाद भी वे पीएम मोदी की सभा में पहुंचे थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *