...

अयोध्या में रमजान से पहले रखी जाएगी मस्जिद की नींव

0
download (40) (1)

अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर का लोकार्पण होना है। इसी बीच अयोध्या में मस्जिद की नींव रखने की भी खबर सामने आई है। रमजान से पहले मस्जिद की नींव रखी जाएगी। यहां पहली नमाज मक्का के इमाम अब्दुल रहमान अल सुदैस पढ़ेंगे।

दैनिक भास्कर को भाजपा नेता हाजी अराफात शेख ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। हाजी अराफात शेख को मस्जिद विकास समिति का चेयरमैन बनाया गया है। उन्होंने बताया कि मोहम्मद पैगंबर के नाम पर मस्जिद का नाम मोहम्मद बिन अब्दुल्ला रखा जाएगा।

मस्जिद में दुनिया की सबसे बड़ी कुरान रखी जाएगी
अराफात शेख ने बताया कि अयोध्या से करीब 25 किमी दूर बनने वाली मस्जिद भारत की सबसे बड़ी मस्जिद होगी। इसमें 21 फीट ऊंची और 36 फीट चौड़ी दुनिया की सबसे बड़ी कुरान रखी जाएगी, जो 18-18 फीट पर खुलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.