...

किसान को रिश्वत में दिए रुपए वापस दिलाए

0
photo_6053325348365516628_y

श्याेपुर 18.12.2023
किसान को रिश्वत में दिए रुपए वापस दिलाए
सम्मान निधि का लाभ दिलाने ली गई रिश्वत वापस दिलाई, मौके पर किया निलंबित
ब्यूरोचीफ, नबी अहमद कुरैशी, श्योपुर मध्यप्रदेश
जिलाधीश संजय कुमार ने वीरपुर तहसील के बलावनी हल्के के पटवारी को निलंबित कर दिया है। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान ग्राम बलावनी में किसानों द्वारा शिकायत की गई थी, पटवारी ने उनसे किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने की एवज में 13 हजार रूपये की राशि ली तथा अभी तक लाभ भी नहीं मिला है। इस पर जिलाधीश द्वारा संबंधित किसान को 13 हजार रूपये की राशि भी वापस दिलाई गई है।
ग्राम बलावनी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान जिलाधीश के समक्ष रामस्वरूप बंजारा, प्रभु बंजारा एवं एक अन्य किसान द्वारा शिकायत की गई कि उन्हें किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल रहा है तथा रामस्वरूप बंजारा ने शिकायत की, कि 13 हजार रूपये पटवारी पूरण माहौर द्वारा लिए गए है। इस गंभीर शिकायत पर जिलाधीश द्वारा पटवारी से किसान को राशि वापस दिलाई गई तथा मौके पर ही पटवारी को निलंबित किया गया।
बॉक्स:
किसानों को लाभ नहीं मिलने की शिकायत पर होगी कार्रवाई
जिलाधीश संजय कुमार ने कहा कि, विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान कहीं भी शिकायत पाई गई कि पात्र होने के बावजूद भी किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल रहा है, तो संबंधित पटवारी के विरूद्ध निलंबन की कार्रवाई की जएगी। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान राजस्व कैंप लगाए जा रहे है, इन शिविरों में शिकायत पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी, इसलिए पटवारी एवं राजस्व अमला यह सुनिश्चित कर ले कि पात्र सभी किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। यदि कही कोई कमी हो तो उसे दूर कर लिया जाए, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.