मणिपुर सरकार ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मंजूरी दी

0
download - 2024-01-11T183348.115

मणिपुर सरकार ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मंजूरी दी ———कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले से ही शुरू होगी। राज्य सरकार ने बुधवार शाम इसकी मंजूरी दे दी। हालांकि जिला मजिस्ट्रेट के आदेश में कहा गया कि राज्य में कानून एवं व्यवस्था को देखते हुए इस यात्रा में सीमित संख्या में ही लोग शामिल हों। इसके साथ ही यात्रा में शामिल होने वालों की संख्या और उनके नाम मजिस्ट्रेट ऑफिस को पहले से देना होंगे।

आदेश में आगे बताया गया कि इंफाल पूर्वी जिले के SP ने एक रिपोर्ट सौंपी है जिसमें कहा गया है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उद्घाटन समारोह के दौरान भारी भीड़ होने की उम्मीद है। राज्य में मौजूदा कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए, भारी भीड़ से समस्या पैदा हो सकती है। इसके अलावा इंफाल पूर्वी जिले में धारा 144 भी लागू है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *