दिल्ली में 170 फ्लाइट्स कोहरे से प्रभावित

0
IMG-20240111-WA0138.jpg

नई दिल्ली………….दिल्ली में 170 फ्लाइट्स कोहरे से प्रभावित———-देश के 17 राज्यों में बुधवार क सुबह कोहरे के साथ हुई। दिल्ली में पारा 4°C दर्ज किया गया। यहां पर हवाई और रेल यातायात प्रभावित चल रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट पर 170 फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं। इनमें दोनों डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स शामिल हैं। दिल्ली पहुंचने वाली 20 ट्रेन भी देरी से चल रही हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब में 18 जनवरी तक घने कोहरा और तेज शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। रेड अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी-बिहार में भी 18 जनवरी तक UP-बिहार में शीतलहर और कोहरे के लिए अलर्ट है।एमपी और उत्तराखंड में 17 जनवरी को कोहरा रहने का अनुमान है। सिक्किम, मिजोरम, अरूणाचल प्रदेश सहित नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में कोहरे के साथ-साथ आज बारिश की संभावना है।

बढ़ती ठंड के बीच लखनऊ में 8वीं तक निजी और सरकारी स्कूल 18 जनवरी तक बंद रखने आदेश जारी किए गए हैं। 9वीं से लेकर 12वीं तक के स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित रहेंगे।

बिहार के पटना में दिन जम्मू और शिमला से भी ठंडा रहा है। पटना में दिन का अधिकतम तापमान जहां 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं जम्मू में दिन का तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।……..एन बी एस लाइव टीवी के लिए सह संपादक मर्सी सरकार की रिपोर्ट

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *