प्रकाश पर्व के रूप में मनी गुरू गोविंद सिंह की जयंती

0

श्याेपुर 17.01.2024
प्रकाश पर्व के रूप में मनी गुरू गोविंद सिंह की जयंती
ब्यूरोचीफ, नबी अहमद कुरैशी, श्योपुर मध्यप्रदेश
सिखों के 10वें गुरु गुरु गोविंद सिंह के 358वां प्रकाश उत्सव बुधवार को सिख समुदाय द्वारा श्योपुर गुरुद्वारा में श्रद्घा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दीवान सजाया गया। जहां सिख संगत की उमड़ती भीड़ ने श्रद्घाभाव से दीवान पर मत्था टेक कर सुख-समृद्घि के लिए अरदास की।
गुरु गोविंद सिंह जयंती के उपलक्ष्य में गुरुद्वारे में आयोजित प्रकाश पर्व की शुरूआत परंपरागत तरीके से हुई। जिसमें गुरुद्वारा परिसर में दीवान सजाया गया। जिसमें बाहर से आए रागी जत्थों ने शबद कीर्तन से गुरु का गुणगान किया। शबद कीर्तन में संगतों ने भी साथ दिया और गुरुगोविंद सिंह के प्रति श्रद्घाभाव प्रगट किया। इस दौरान समूचा पंडाल पुरुष और महिलाओं से खचाखच भरा था। यही नहीं सुबह से ही प्रारंभ हुए प्रकाश पर्व में दिनभर में सिख समुदाय के लोगों की आवाजाही बनी रही। इस दौरान गुरुद्वारे के बाहर मेला भी लगा, जिसमें लोगों ने खरीदारी भी की। गुरू गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव के मौके पर ही यहां गुरूद्वारा परिसर में गुरु का अटूट लंगर आयोजित किया गया जिसमें हजारों श्रद्घालुओं ने प्रसादी पाई। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक नैतिक दलों के नेता व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भी गुरुद्वारा पहुंचकर माथा टेका और सिख समुदाय को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं, जिला मुख्यालय पर विभिन्न गांव से पहुंचे सिख समाज के लोगों ने कार्यक्रम में भागीदारी की।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *