...

PM मोदी 21 जनवरी को ही अयोध्या पहुंच सकते हैं

0
download (98) (1)

name-सह संपादक मर्सी सरकार…….location-अयोध्या…….PM मोदी 21 जनवरी को ही अयोध्या पहुंच सकते हैं:खराब मौसम के चलते शेड्यूल में बदलाव———-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पहले यानी 21 जनवरी को अयोध्या पहुंच सकते हैं। इसकी वजह प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त और मौसम बताया गया है। दरअसल, सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहता है। इससे फ्लाइट लैंडिंग में मुश्किल आ सकती है। इसलिए, PM का एक दिन पहले आने का कार्यक्रम बन रहा है।

प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के लिए PM को सुबह 11 बजे तक हर हाल में रामजन्मभूमि परिसर पहुंचना है। इसको देखते हुए PM 21 जनवरी की शाम 5 बजे तक अयोध्या पहुंच सकते हैं। हालांकि, प्रशासन की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सरयू में स्नान, नागेश्वरनाथ महादेव का अभिषेक ……ऐन बी स लाइव टीवी के लिए सह संपादक मर्सी सरकार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.