...

कुछ देर में नए मंदिर पहुंचेंगे रामलला विराजमान; देशभर में जश्न शुरू, दिल्ली-राजस्थान-बंगाल में पटाखे फोड़े गए

0
download - 2024-01-21T212935.337

अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का रविवार 21 जनवरी को छठा दिन है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या की सीमाएं सील कर दी गईं। अब 23 जनवरी तक सिर्फ प्राण प्रतिष्ठा में बुलाए गए मेहमानों को ही पास दिखाकर एंट्री मिलेगी।

वहीं, आज शाम को रामलला की पुरानी प्रतिमा (रामलला विराजमान, जिनकी पूजा हो रही है) को राम मंदिर ले जाया जाएगा। रामलला के साथ उनके तीनों भाई, हनुमान और शालिग्राम भी रहेंगे।

  • 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सुबह 10 बजे से ‘मंगल ध्वनि’ बजाई जाएगी। विभिन्न राज्यों से आए कलाकार 50 से ज्यादा वाद्ययंत्र बजाएंगे। यह कार्यक्रम 2 घंटे चलेगा।
  • एक्ट्रेस कंगना रणोट, संगीतकार अनु मलिक अयोध्या पहुंचे, कल 7 हजार से ज्यादा हस्तियों का प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जमावड़ा रहेगा।

विवेक ओबेरॉय अयोध्या पहुंचे, बोले- यहां सांस लेने पर भक्ति अंदर आ जाएगी

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा- मैं पहली बार अयोध्या आया हूं और ऐसा लगता है कि अगर आप यहां सांस लेंगे तो ‘राम भक्ति’ आपके अंदर आ जाएगी। यहां बहुत ऊर्जा है। लोग बहुत खुश हैं। एक लहर है।” यहां ‘भक्ति’ की भावना है और लोगों में बहुत उत्सुकता है कि रामलला 500 साल बाद अयोध्या लौट रहे हैं। मुझे लगता है कि भगवान राम ने हमेशा लोगों और समाज को जोड़ा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अयोध्या राम मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा।

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा- मैं पहली बार अयोध्या आया हूं और ऐसा लगता है कि अगर आप यहां सांस लेंगे तो ‘राम भक्ति’ आपके अंदर आ जाएगी। यहां बहुत ऊर्जा है। लोग बहुत खुश हैं। एक लहर है।” यहां ‘भक्ति’ की भावना है और लोगों में बहुत उत्सुकता है कि रामलला 500 साल बाद अयोध्या लौट रहे हैं। मुझे लगता है कि भगवान राम ने हमेशा लोगों और समाज को जोड़ा है।

अयोध्या में रामलला के दर्शन के अलावा बाहर से आए लोग यहां एडवेंचर स्पोर्ट का भी मजा उठा सकते हैं। गुप्तार घाट में स्पीड जेट बाइक और स्टीमर बोट चलाई जाती है। इसका उद्घाटन पिछले साल दशहरा के मौके पर किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.