शीत लहर की चपेट में राजस्थान समेत 6 राज्य

0
download - 2024-01-24T202435.861

name-संपादक मर्सी सरकार location-नई दिल्ली………शीत लहर की चपेट में राजस्थान समेत 6 राज्य———–उत्तर भारत के राज्यों में कड़ाके की ठंड कम नहीं हो रही है। सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन लगातार बनी हुई है। मौसम विभाग ने राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में आज कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। इनमें हिमाचल और उत्तराखंड में ग्राउंड फ्रॉस्ट कंडीशन की संभावना जताई गई है। इसका मतलब इन राज्यों में बर्फ की परत देखने को मिल सकती है। UP के मेरठ में तापमान 1.5º रिकॉर्ड किया गया।

इसके अलावा दिल्ली, बिहार और मध्य प्रदेश में सीवियर कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है। पटना में ठंड को देखते हुए आठवीं तक के स्कूलों की कल (25 जनवरी) तक छुट्टी घोषित कर दी गई है। पहले यहां आज 23 जनवरी तक छुट्टी का ऐलान किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत और मध्य भारत के राज्यों में आने वाले दिनों में सर्दी का असर बना रहेगा।

उधर, दक्षिण के राज्यों को छोड़कर देश के अन्य हिस्सों में आज सुबह घना कोहरा देखने को मिला। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और नॉर्थ ईस्ट के 4 राज्यों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी पर फर्क पड़ा है। पंजाब के अमृतसर में विजिबिलिटी जीरो रिकॉर्ड की गई। वहीं, UP के वाराणसी और प्रयागराज में 25 मीटर और MP के ग्वालियर में 50 मीटर से दूर देखना मुश्किल हो रहा था।

कोहरे और कम विजिबिलिटी के चलते दिल्ली में कई ट्रेनें और फ्लाइट्स भी प्रभावित हुईं। दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की ट्रेन पहले तो 6 घंटे तक लेट हुई, इसके बाद उन्हें बताया गया कि ट्रेन कैंसिल हो गई है। उधर, एयरपोर्ट पर भी यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।

दक्षिण भारत के राज्यों में फिलहाल उतनी ठंड नहीं पड़ रह जितनी उत्तर भारत के राज्य में देखने को मिल रही है। हालांकि, यहां बारिश का अलर्ट जरूर जारी किया गया है। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में आज बरसात हो सकती है। इसके अलावा छत्तीसगढ़, ओडिशा, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के भी कुछ हिस्सों में भी आज हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।ऐन बी ऐस लाइव टीवी के लिए संपादक मर्सी सरकार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *