...

.PM मोदी NCC कैडेट्स के कार्यक्रम में शामिल हुए

0
download - 2024-01-21T175814.380

 

name-संपादक मर्सी सरकार location-नई दिल्ली…PM मोदी NCC कैडेट्स के कार्यक्रम में शामिल हुए———नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को NCC कैडेट्स के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस साल का गणतंत्र दिवस परेड दो कारणों से खास है। पहला- यह 75वां गणतंत्र दिवस होगा और दूसरा- यह देश की नारी शक्ति को समर्पित है।

PM मोदी ने वहां मौजूद कैडेट्स से कहा कि आपकी जेनरेशन को genZ (जेन जी) कहा जाता है, लेकिन मैं आपको अमृत पीढ़ी कहूंगा। आप देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। बता दें कि जेन जी 1995 से 2009 के बीच पैदा हुए लोगों को कहा जाता है।

PM ने आगे कहा कि आज राष्ट्रीय बालिका दिवस है। बेटियों में समाज और देश को बेहतर बनाने की क्षमता होती है। इतिहास के अलग-अलग दौर में भारत की बेटियों ने अपने फौलादी इरादों और समर्पण की भावना से कई बड़े परिवर्तनों की नींव रखी है।

साथ ही PM ने बिहार के पूर्व CM कर्पूरी ठाकुर को भी याद किया। उन्होंने कहा कि कल देश ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का बड़ा निर्णय लिया है। युवाओं को उनके बारे में पढ़ना चाहिए। कर्पूरी ठाकुर हमेशा अपनी सादगी के लिए जाने जाते रहे। उनका पूरा जीवन सामाजिक न्याय और वंचितों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। आज भी उनकी ईमानदारी की मिसाल दी जाती है।ऐन बी ऐस लाइव टीवी के लिए संपादक मर्सी सरकार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.