गीता महोत्सव के तहत बना धार्मिक माहौल

0
photo_6165806268355295733_y

श्याेपुर 24.01.2024 गीता महोत्सव के तहत बना धार्मिक माहौल, आज का होगा समागम का समापन
ब्यूरोचीफ, नबी अहमद कुरैशी, श्योपुर मध्यप्रदेशसोंईकलां गांव में मंगलवार से 108 रामायण पाठ के साथ तीन दिवसीय गीता महोत्सव जारी बना हुआ है। हाईस्कूल के समाने गोयल मैरिज गार्डन पर शुरू हुए इस महोत्सव के दौरान रामायण की चौपाईयां गूंज रही है, जिससे यहां का माहौल पूरी तरह राममयी बना हुई है। सोईकलां में पहली बार ये आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के दूसरे दिन बुधवार को गांव में प्रभात फेरी निकाली गई।
गीता महोत्सव के तहत मंगलवार की सुबह विमान से भगवान को ठाकुरजी को आयोजन स्थल पर विराजमान किया गया। भगवान की पूजा अर्चना करने के बाद 108 अंखड रामायण पाठ के साथ इस महोत्सव की शुरूआत हो गई। तीन पंडितों द्वारा माइक से रामायण का वाचन कर रहे हैं, इनके साथ में साधकगण भी रामायण की चौपाईयां पढ़ रहे हैं। संगीतमयी ध्वनी के साथ रामायण पाठ किया जा रहा है। जिससे पूरा वातारण रामायण की ध्वनी से गुंजायमान हो रहा है। तीन दिवसीय महोत्स के तहत बुधवार को प्रभात फेरी में निकाली गई। जिसमें महिलाओं की संख्या सबसे अधिक थी। प्रभात फेरी के निकलने के दौरान लोगों ने घरों के आगे पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया और भगवान ठाकुरजी की पूजा अर्चना की। बुधवार की सुबह 6 बजे से शुरू हुई रामधुन गुरूवार की सुबह तक चली। बता दें कि, इस महोत्सव मेंसै कड़ों लोग एक साथ रामायण पाठ पढ़ रहे हैं, लेकिन खास बात ये है कि, 30 महिला, पुरूष, बच्चे ऐसे हैं जो 24 घंटे तक एक बिना खाना खाए, पानी पीए स्थान पर बैठकर रामायण पाठ पढ़ रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि, इन पर भगवान की विशेष कृपा है, इसलिए ये इस तरह भूखे, प्यासे, बिना सोए, एक जगह पर बैठे रहकर रामायण पाठ पढ़ लेते हैं। शेष साधकगण बीच-बीच में भोजन, पानी के लिए उठते हैं तो उनके स्थान पर उनके परिवार के लोग बैठ जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *