...

.राहुल की न्याय-यात्रा एक हफ्ते पहले खत्म होगी

0
download (86)

नाम-संपादक मर्सी सरकार….. स्थान-नई दिल्ली ….राहुल की न्याय-यात्रा एक हफ्ते पहले खत्म होगी:पश्चिमी UP नहीं जाएंगे———–कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का शेड्यूल बदल गया है। उत्तर प्रदेश में राहुल अब कम दिन रुकने वाले हैं। इससे न्याय यात्रा अपने निर्धारित समय से एक हफ्ते पहले खत्म हो सकती है। पहले 20 मार्च को मुंबई में यात्रा का आखिरी दिन था। अब 10 से 14 मार्च बीच आखिरी दिन होगा।

पहले UP में न्याय यात्रा सबसे ज्यादा 11 दिन रुकने वाली थी। राहुल 14 फरवरी को UP आने वाले थे, लेकिन अब वे 16 फरवरी को आएंगे। इसके बाद 22 या 23 फरवरी को मध्य प्रदेश जाएंगे। वे पहले 27 या 28 फरवरी को UP से मध्य प्रदेश जाने वाले थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले के प्लान के मुताबिक राहुल की यात्रा चंदौली से लखनऊ तक ही होगी। हालांकि, इस बीच वे पश्चिमी UP के अधिकतर इलाकों में नहीं जाएंगे। राहुल चंदौली से वाराणसी और फिर भदोही, प्रयागराज और प्रतापगढ़ से होते हुए अमेठी जाएंगे। अगले पड़ाव में रायबरेली और लखनऊ पहुंचेंगे। ऐन बी ऐस लाइव टीवी से संपादक मर्सी सरकार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.